Auto

Hyundai ने निकाली Elexio प्रीमियम कार, स्टाइलिश लुक, इलेक्ट्रिक वर्जन, मिलेगा 700KM का रेंज

Hyundai ने निकाली Elexio प्रीमियम कार, स्टाइलिश लुक, इलेक्ट्रिक वर्जन, मिलेगा 700KM का रेंज

Hyundai Elexio EV – आज के समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं इसी के चलते हुए पर्यावरण को लेकर जागरूकता भी बढ़ रही है|
ऐसे में इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ (EVs) एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी हैं। इसी दिशा में Hyundai ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Hyundai Elexio EV को बेहद आधुनिक तकनीक, लंबी रेंज और शानदार लुक्स के साथ पेश किया है।

इसकी प्रीमियम कनेक्टिविटी और तकनीक इसे प्रतिस्पर्धी विकल्पों से अलग बनाती है, जबकि इसकी शुरुआती कीमत इसे एक किफायती प्रीमियम EV बनाती है।
यह कार न केवल एक पर्यावरण अनुकूल विकल्प है, बल्कि यह स्टाइल, लग्ज़री और परफॉर्मेंस का भी बेहतरीन मेल है।

चलीए जानते हैं Hyundai Elexio EV बारे में :

बैटरी और परफॉर्मन्स :
Hyundai Elexio EV में 101.7kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो लगभग 700 Km (CLTC स्टैंडर्ड के हिसाब से) की रेंज देती है।खास बात यह है कि इसकी बैटरी को सिर्फ 27 मिनट में 30% से 80% तक फास्ट चार्ज किया जा सकता है, जिससे यह लंबी दूरी के ट्रिप के लिए बेहद भरोसेमंद बनती है।

फीचर्स :
इस इलेक्ट्रिक SUV में टेक्नोलॉजी का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है। इसमें लगा है Qualcomm Snapdragon 8295 चिप वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो इस्तेमाल करने में बेहद स्मूद और तेज़ है। साथ ही मिलता है 27 इंच का हेड-अप डिस्प्ले, OTA अपडेट्स, और बिना बटन वाला क्लीन डैशबोर्ड।
इसके अलावा, Huawei का लेटेस्ट ADAS 2+ सिस्टम भी इसमें मौजूद है, जो गाड़ी को और ज्यादा स्मार्ट और सेफ बनाता है।

डिज़ाइन और लुक्स :
Hyundai Elexio EV का लुक काफी मॉडर्न और प्रीमियम है। बिना ग्रिल वाला फ्रंट, फ्लश डोर हैंडल्स और पूरी लंबाई में चलती LED लाइट इसे एकदम फ्यूचर कार जैसा बनाते हैं। इसके 20 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स इसे एक स्पोर्टी और शानदार रोड प्रजेंस देते हैं।

मायलेज :
Hyundai Elexio की बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 700 किलोमीटर (CLTC स्टैंडर्ड) तक की रेंज देती है। यह लंबी दूरी की ड्राइविंग के लिए एक शानदार विकल्प है, खासकर उन लोगों के लिए जो बार-बार चार्ज करने से बचना चाहते हैं।

कीमत और उपलब्धता :
इस गाड़ी की शुरुआती कीमत चीन में लगभग ¥1,40,000 रखी गई है, जो भारतीय रुपये में करीब ₹16.5 लाख होती है। भारत में आधिकारिक कीमत या EMI विकल्पों की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वैश्विक EV रुझानों और भारतीय ऑटो बाज़ार की संभावनाओं के आधार पर इस कीमत का अनुमान लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button