Business

इस्त्रायल-ईरान तनाव का असर – एक ही दिन में सोना ₹2,000 महंगा, कींमत फिर से ₹1 लाख के पार

इस्त्रायल-ईरान तनाव का असर – एक ही दिन में सोना ₹2,000 महंगा, कींमत फिर से ₹1 लाख के पार

नई दिल्ली – दुनिया में बढ़ते राजनीतिक तनाव का सीधा असर अब सोने की कीमतों पर साफ़ देखा जा रहा है। इस्त्रायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के चलते सोने के दाम में एक ही दिन में ₹2,000 से ज़्यादा की तेज़ उछाल देखने को मिली है, और इसके साथ ही सोना फिर से ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है।

MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर अगस्त वायदा सौदों में सोने का दाम ₹1,742 की बढ़त के साथ ₹1,00,154 तक पहुंच गया। ये पहली बार है जब सोने की कीमत इस स्तर तक पहुंची है। वहीं चांदी भी ₹1,06,000 प्रति किलो के पार कारोबार कर रही है।

सोने की कीमत में इतनी तेजी क्यों आई?
इस्त्रायल के ईरान पर हमले के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव और अधिक बढ़ गया है।
इससे घबराए निवेशकों ने सोने को ‘सेफ हेवन’ यानी सुरक्षित निवेश का विकल्प मानकर खरीदारी बढ़ा दी है।
कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में भी 13% की तेज़ी आई है, जिससे वैश्विक बाज़ारों में और अस्थिरता बढ़ गई है।
डॉलर इंडेक्स में गिरावट, और चीन तथा भारत जैसे देशों द्वारा बड़ी मात्रा में सोने की खरीदारी – इन सब कारणों से सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है।

वर्तमान में सोने और चांदी के भाव (प्रति 10 ग्राम):
प्रकार वर्तमान भाव
24 कैरेट ₹97,640
23 कैरेट ₹97,070
22 कैरेट ₹89,270
18 कैरेट ₹73,090
चांदी (1 किलो) ₹1,06,000

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना ₹99,170 में बिक रहा है, जबकि कल इसका भाव ₹97,164 था। यानी केवल एक दिन में ₹2,000 की भारी बढ़त।

आगे क्या हो सकता है?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक स्तर पर यह तनाव जारी रहता है, तो सोने की कीमतों में और इज़ाफा हो सकता है। कई निवेशक शेयर बाज़ार से पैसा निकालकर सोने में निवेश कर रहे हैं क्योंकि यह एक सुरक्षित और स्थिर विकल्प माना जाता है।

साथ ही, भारत में शादियों का सीज़न भी चल रहा है, जिसकी वजह से घरेलू बाज़ार में भी सोने की मांग तेज़ हो गई है, और यह भी कीमत बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button