देश की पहली इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक Komaki Ranger आई बाजार में, जानिए कीमत और खूबियां
देश की पहली इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक Komaki Ranger आई बाजार में, जानिए कीमत और खूबियां

नई दिल्ली : Komaki Ranger Cruiser Bike – भारत की इलेक्ट्रिक बाइक ब्रांड Komaki ने अपनी Ranger क्रूज़र बाइक लॉन्च की है, जो अपनी प्रीमियम लुक, लंबी रेंज और हाई‑टेक फीचर्स के साथ युवा राइडर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। कोमाकी इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक, जिसे कोमाकी रेंजर भी कहा जाता है, भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है।
यह एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है, जो पेट्रोल की बचत के साथ वायु प्रदूषण नहीं फैलाती है।
Komaki Ranger भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है जो एक आकर्षक डिजाइन, लंबी रेंज, किफायती कीमत और कई आधुनिक फीचर्स के साथ आती है।
यह उन लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन है जो एक पर्यावरण के अनुकूल, आरामदायक और आधुनिक इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं।
चलिए जानते है Komaki Ranger Cruiser Bike के बारे में :
बैटरी :
इसमें आपको 4kW लिथियम-आयन बैटरी मिलती है और 4,000 Watt की मोटर है।
इसकी बैटरी को चार्ज होने में 4-5 घंटे लगते है। एक सिंगल चार्ज में बाइक 180-220 KM की रेंज देती है।
फीचर्स :
फीचर्स के बारे में बात करे तो, इसमें आपको क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स असिस्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फुल-कलर डिजिटल डैशबोर्ड, 17 इंच के ट्यूबलेस टायर दिए गए है। और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस बाइक में साइड स्टैंड सेंसर, डुअल डिस्क ब्रेक, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन जैसे कई सारे फीचर्स दिए हुए है।
महंगे क्रूज़र जैसा आरामदायक राइड देने के लिए सपोर्टिव सीट, बैकरेस्ट, और पिलियन फुटरेस्ट का भी ख्याल रखा गया है।
इसके बाइक के लुक के बारे में देखे तो एक रेट्रो थीम वाली बाइक है इसमें रेट्रो-थीम वाला गोल एलईडी हेडलैंप, क्रोम गार्निश्ड ऑक्सिलरी लैंप दिए गए है।
कीमत :
एक रेट्रो थीम वाली बाइक की कीमत काफी किफायती है जिसकी कीमत 1.35 लाख रुपये 180 – 220 KM रेंज वाली बाइक की है। और 160 – 200 KM रेंज की कीमत 1.30 लाख रुपये है |
ये कीमत वेरिएंट और शोरूम डेस्टिनेशन के हिसाब से बदल सकती है।