Auto

यह Swift, WagonR, Punch या Creta नहीं है, बल्कि 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली ₹6.84 लाख की यह सिडान बन गई है देश की नंबर-1 कार।

यह Swift, WagonR, Punch या Creta नहीं है, बल्कि 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली ₹6.84 लाख की यह सिडान बन गई है देश की नंबर-1 कार।

नई दिल्ली – मई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है। इस बार सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है – मारुति डिजायर

मारुति डिजायर की डिमांड इतनी ज़्यादा रही कि इसने मारुति अर्टिगा, वॅगनआर, स्विफ्ट, टाटा पंच, हुंडई क्रेटा जैसे कई लोकप्रिय मॉडल्स को भी पीछे छोड़ दिया है|

इस टॉप-10 लिस्ट में सबसे ज़्यादा 6 मॉडल मारुति सुज़ुकी के हैं। टाटा मोटर्स के 2 मॉडल्स हैं, जबकि हुंडई और महिंद्रा के 1-1 मॉडल्स ने जगह बनाई है।

बता दें कि मारुति डिजायर की शुरुआती कीमत ₹6.84 लाख है। तो चलिए जानते हैं मई 2025 में सबसे ज़्यादा बिकने वाली 10 कारों की पूरी लिस्ट:

मई 2025 में सबसे ज़्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें:

क्रमांक मॉडल मई 2025 मई 2024 ग्रोथ %
1 मारुति सुज़ुकी डिजायर 18,084 16,061 +13%
2 मारुति सुज़ुकी अर्टिगा 16,140 13,893 +16%
3 मारुति सुज़ुकी ब्रेझा 15,566 14,186 +10%
4 हुंडई क्रेटा 14,860 14,662 +1%
5 महिंद्रा स्कॉर्पियो 14,401 13,717 +5%
6 मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट 14,135 19,393 -27%
7 मारुति सुज़ुकी वॅगनआर 13,949 14,492 -4%
8 मारुति सुज़ुकी फ्रोंक्स 13,584 12,681 +7%
9 टाटा पंच 13,133 18,949 -31%
10 टाटा नेक्सन 13,096 11,457 +14%

मारुति डिजायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन:

नई डिजायर का लुक पहले से और भी स्टाइलिश हो गया है। इसमें एग्रेसिव फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ शार्प LED हेडलाइट्स, चौड़ी ग्रिल और नए तरीके से डिज़ाइन किया गया फॉग लैंप हाउसिंग दिया गया है। हालांकि, कार का साइड प्रोफाइल (सिल्हूट) पिछले मॉडल जैसा ही रखा गया है।

इसके अलावा इसमें आकर्षक शोल्डर लाइन, शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर और Y-आकार की LED टेललाइट्स दी गई हैं, जिनमें क्रोम स्ट्रिप का इस्तेमाल किया गया है।

कार में और भी कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं जो इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button