दिखना है खूबसूरत तो चुने साड़ी के अनुसार बेहतरीन लिपस्टिक शेड और दिखे ग्लैमरस
दिखना है खूबसूरत तो चुने साड़ी के अनुसार बेहतरीन लिपस्टिक शेड और दिखे ग्लैमरस

नई दिल्ली : लिपस्टिक आपके ओवर ऑल लुक को बदल सकती हैं, इसलिए सही शेड को चुनना जरूरी है। अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो उसके कलर के अनुसार भी लिपस्टिक शेड सिलेक्ट कर सकती हैं। जानिए कैसे हम किसी भी ओकेजन पर आसानी से पहन सकती हैं। फिर चाहे आपको ऑफिस जाना हो या किसी पार्टी में, साड़ी आपके लुक को बेहद खास बनाती हैं। हालांकि, एक परफेक्ट लुक पाने के लिए सिर्फ साड़ी पहनना ही काफी नहीं है, बल्कि उसके साथ आप खुद को किस तरह स्टाइल करती हैं या फिर किस तरह का मेकअप करती हैं, यह भी उतना ही मायने रखता है। मेकअप करते हुए हम सबसे ज्यादा ध्यान अपने लिपस्टिक शेड पर देते है।
येलो साडी (Yellow sarees ) : येलो साड़ी देखने में बेहद ही ब्यूटीफुल लगती हैं और इसके साथ ऑरेंज, वार्म न्यूड व सॉफ्ट पिंक कलर की लिपस्टिक आपके लुक को और भी खास बनाती हैं। इससे आपका लुक बेहद ही वाइब्रेंट और रिफ्रेशिंग लगेगा। अगर आप एक सटल लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप वार्म न्यूड टोन की लिपस्टिक को लगा सकती हैं।
पिंक साड़ी ( Pink Sarees ) : पिंक साड़ी पहनते समय आप अपनी लिपस्टिक के अंडरटोन को अपनी साड़ी के शेड से मैच करें। इस कलर की साड़ी के साथ रोज़ पिंक, या न्यूड पिंक लिपस्टिक शेड काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप ब्राइट पिंक साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ फ्यूशिया या बोल्ड पिंक कलर अच्छा लगेगा। लाइट पिंक साड़ी के साथ आप सॉफ्ट न्यूड या रोज़ पिंक कलर की लिपस्टिक लगाएं। इससे आपको एक रिफ्रेशिंग और बैलेंस लुक मिलता है।
व्हाइट साड़ी (White sarees ) : अगर आप व्हाइट साड़ी में खुद को स्टाइल कर रही हैं तो ऐसे में आप सॉफ्ट पिंक, न्यूड या क्रिमसन रेड जैसे लिपस्टिक शेड को अप्लई कर सकती हैं। मिनिमलिस्ट लुक के लिए सॉफ्ट न्यूड या पिंक लिपस्टिक शेड को चुनें। अगर आप अपने लुक को एन्हॉन्स करना चाहती हैं या फिर पार्टी में व्हाइट साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ क्रिमसन रेड लिपस्टिक शेड को अप्लाई किया जा सकता है।
रेड साड़ी (Red sarees ) : रेड साड़ी बेहद ही एलीगेंट और ग्रेसफुल लुक देती है। इस तरह की साड़ी के साथ रेड लिपस्टिक ही काफी अच्छी लगती है। आप अपने लुक को खास बनाने के लिए क्लासिक रेड, ब्रिक रेड या चेरी रेड लिपस्टिक को मेकअप का हिस्सा बना सकती हैं। अगर साड़ी में गोल्डन डिटेल्स हैं, तो आप वार्म अंडरटोन लिपस्टिक को लगा सकती है।
ब्लू साडी (Blue sarees ) : ब्लू साड़ी के साथ डीप प्लम, वाइन या मॉव जैसयो लिपस्टिक शेड को लगाया जा सकता है। डार्क ब्लू साड़ी के साथ आप कूल टोन लिपस्टिक जैसे प्लम या मॉव आदि लगाने की कोशिश करें। वहीं, अगर आपकी साड़ी लाइट ब्लू कलर की है तो ऐसे में अपने लुक को हाइलाइट करने के लिए आप ग्लॉस न्यूड कलर चुनें।