सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, अब सिर्फ 32,000 रुपये में खरीदें 1 तोला सोना
सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, अब सिर्फ 32,000 रुपये में खरीदें 1 तोला सोना

नई दिल्ली : सोना यानी पीली धातु, जिसकी ओर हर भारतीय आकर्षित होता है। लेकिन इसकी आसमान छूती कीमतों ने इसे आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया है. अब हम आपको ऐसी जानकारी दे रहे हैं जो आपके त्योहार और शादी की खुशियों को दोगुना कर सकती है।
महंगाई के इस दौर में भी आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है; बस आपको सोने के कैरेट में थोड़ा समझौता करना होगा।
सस्ता सोना कैसे खरीदें
सस्ता सोना खरीदने के लिए आपको कुछ और करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सोना अलग-अलग कैरेट में उपलब्ध होता है। यह 24 कैरेट से शुरू होकर 7 कैरेट तक उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप अपने बजट के मुताबिक सोना खरीदना चाहते हैं तो आसानी से खरीद सकते हैं।
जैसे-जैसे आप 24 कैरेट से कम कैरेट में जाते हैं, सोने की शुद्धता कम होती जाती है। लेकिन आप अपनी जरूरत के हिसाब से सोना खरीद सकते हैं। आमतौर पर गहने बनाने के लिए 24 कैरेट की जरूरत नहीं होती, क्योंकि इतने कैरेट में सोना नहीं बनता।
32 हजार 10 ग्राम में खरीदें
अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं लेकिन आपका बजट इसकी इजाजत नहीं देता तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। कम कैरेट वाला सोना ही खरीदें। राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 10 कैरेट सोना महज 32,000 रुपये में मिल रहा है. आप एक तोले में आसानी से चूड़ियाँ, चेन या अंगूठी बना सकते हैं।
आपके शहर में सोने का रेट क्या है?
दिल्ली समेत अन्य शहरों में कम कीमत पर सोना खरीदा जा सकता है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां आपको 10 ग्राम सोना 32,033 रुपये में मिल सकता है. इसके अलावा कोलकाता में आपको सोना महज 31,992 रुपये में मिल सकता है.
हालांकि, चेन्नई में कीमत 32,129 रुपये होगी। जयपुर में 32,029 रुपये और इंदौर में 32,071 रुपये में आपको 10 ग्राम सोना मिलेगा। ध्यान दें, ये दरें 10 कैरेट सोने के लिए हैं। जैसे-जैसे आप कैरेट बढ़ाएंगे, सोने की कीमत भी बढ़ेगी।