शेयर बाजार में हड़कंप! इस्त्रायल-ईरान तनाव का असर, लोंगो के ₹1.65 लाख करोड़ डूबे
शेयर बाजार में हड़कंप! इस्त्रायल-ईरान तनाव का असर, लोंगो के ₹1.65 लाख करोड़ डूबे

नई दिल्ली – पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी खराब साबित हुआ। इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा। 9 से 13 जून के बीच सिर्फ 5 दिनों में निवेशकों के करीब ₹1.65 लाख करोड़ साफ हो गए।
सेंसेक्स में 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट
इन 5 दिनों में सेंसेक्स में 1070 अंकों (करीब 1.30%) की गिरावट देखी गई। टॉप 10 बड़ी कंपनियों में से 8 के शेयरों में भारी गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान HDFC बैंक को हुआ।
किन कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान?
-
HDFC Bank: ₹47,075 करोड़ की गिरावट
-
ICICI Bank: ₹30,677 करोड़ का घाटा
-
Reliance Industries: ₹21,516 करोड़ की गिरावट
-
SBI (भारतीय स्टेट बैंक): ₹18,250 करोड़ की कमी
-
Hindustan Unilever (HUL): ₹16,388 करोड़ की गिरावट
-
Bharti Airtel: ₹15,481 करोड़ की गिरावट
-
LIC: ₹13,693 करोड़ का नुकसान
-
Bajaj Finance: ₹2,417 करोड़ की गिरावट
इन कंपनियों का बाजार मूल्य घटने से आम निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है।
उम्मीद की किरण: TCS और Infosys ने कमाया
हालांकि सभी कंपनियों का हाल बुरा नहीं था। TCS और Infosys ने इस गिरावट के बीच अच्छा प्रदर्शन किया:
-
TCS का बाजार मूल्य ₹22,215 करोड़ बढ़कर ₹12.47 लाख करोड़ हो गया।
-
Infosys का बाजार मूल्य ₹15,578 करोड़ बढ़कर ₹6.65 लाख करोड़ पहुंच गया।
अब भी Reliance सबसे ऊपर
बड़ी गिरावट के बावजूद Reliance Industries अभी भी भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है बाजार मूल्य के हिसाब से। इसके बाद क्रमश:
-
HDFC Bank
-
TCS
-
Bharti Airtel
-
ICICI Bank
-
SBI
-
Infosys
-
LIC
-
Bajaj Finance
-
Hindustan Unilever (HUL)