भारत में आ रही सबसे छोटी और स्मार्ट EV, 2025 के अंत तक होंगी लॉन्च
भारत में आ रही सबसे छोटी और स्मार्ट EV, 2025 के अंत तक होंगी लॉन्च

नई दिल्ली :SUV EX30 EV –भारत में पहले से ही वोल्वो अपने EX40 और C40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक SUVs को असेंबल कर रही है। अब वोल्वो की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV EX30 को लेकर कंपनी 2025 के अंत तक भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। XC90 फेसलिफ्ट के लॉन्च के मौके पर वोल्वो कार्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योति मल्होत्रा ने Autocar India से बातचीत में कहा कि कंपनी EX30 की स्थानीय असेंबली की संभावना पर भी विचार कर रही है।
“हम हर साल एक नई EV लाने की प्रतिबद्धता पर कायम हैं। 2025 के अंत तक EX30 भारत में पेश की जाएगी।
चार्जिंग :
ये कार 0–80% चार्जिंग सिर्फ 26 मिनट में करता है, ये कार 69 kWh मॉडल में 153 kW DC फास्ट‑चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
एक्सटीरियर & इंटीरियर :
डिजाइन में Thor’s Hammer LED हेडलाइट्स, बंद फ्रंट ग्रिल, 18–20″ एलॉय व्हील्स के साथ स्प्लिट LED टेललाइट्स शामिल हैं |
केबिन में 12.3″ वर्टिकल टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto, रीसायकल्ड सामग्री जैसे डेनिम फैब्रिक, एवं Harman Kardon साउंडबार मिलेगा।
सेफ्टी फीचर्स :
सेफ्टी फीचर्स में Euro NCAP टेस्ट में 5‑स्टार रेटिंग हासिल किया है, इसमें लोगो के लिए ADAS, 360° कैमरा, डोर‑ओपन अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं
कीमत :
भारत में EX30 की अनुमानित एक्स‑शोरूम कीमत ₹40–50 लाख के बीच हो सकती है
अगर Volvo EX30 को CKD (Completely Knocked Down) रूट से लॉन्च किया गया, तो इसकी कीमत भी प्रतिस्पर्धियों की तुलना में काफ़ी कम हो सकती है।